Showing posts with label Poems/Proses. Show all posts
Showing posts with label Poems/Proses. Show all posts

Saturday, 5 May 2018

Proses and Verses



तुम धूप का वो टुकड़ा हो
जो हर रोज़ धुंध काटता हुआ मेरे आँगन को सेंका करता है,.....Read More


निर्भीक, नासमझ, नादान, निरंकुश, नन्ही
वो, बैंगनी।......Read More




जब से होश संभाला है, जानती हूँ उन्हे
मिली हूँ पर मिली नहीं, देखा हैं पर देखा भी नहीं
पड़ोस में हैं पर पड़ोसी नहीं, दोस्ती तो है पर दोस्त नहीं
फिर भी जब वो बगल से मुझे ताड़ते हुए गुजरते हैं.... ........Read More




खट्टे मीठे, गोल मटोल, चटपटे अनारदाने जैसे दोस्त
आड़े तिरछे, मुड़े तुड़े, रस्सी की मजबूत अकड़न जैसे सयाने मेरे दोस्त
कभी इधर कभी उधर, मूँगफली के छिलकों जैसे हल्के मगर सेहतमंद दोस्त

                                                             मुझे सजाओगे?
तुमने क्या सोचा था?
कि सिल्क पर जरदोज़ी का काम की हुई
साड़ी का तोहफा देकर खुश कर दोगे मुझे?
हो जाती मैं...


  मेरे बाबा       
अलसाई सी गर्मी की शाम है
घड़ी पर ठीक चार बजे हैं
एक नज़र जब चारो ओर देखती हूँ 
तो सब मीठी नींद में सो रहे है
कहीं खाली सोफा, तो कहीं सिकुड़ा सा लिहाफ
मेज़ पे रखा एक अदना सा ऐनक.............
.........Read More




She was running free.
Bare and naked,
Across boundaries, maps and fences
Butterflies followed her dances

The birds, her homelessness,..Read More






Tuesday, 24 April 2018

वो, बैंगनी

(Pic courtesy - www.newslaundry.com ) 

निर्भीक, नासमझ, नादान, निरंकुश, नन्ही
वो,
बैंगनी।

छल, छलावा, घात-मात,  छेड़खानी, 
क्या करे?
वो,
बैंगनी।

रक्त-रातें, अश्रु-मिन्नतें, छिन्न भिन्न, मनमानी,
चिथड़ों में,
वो,
बैंगनी।

माथा, मन्नत, मर्यादा, मंदिर, 
मूक?
वो,
बैंगनी।

घिनौनापन, घोर, घबराहट, घृणा, घेराबन्दी,
बिलखती अकेली, 
वो,
बैंगनी।

दुहाई, गुहार, मोर्चा, प्रहार, मोमबत्ती, शब्दवार,  
न्याय-भीख,
किन्तु मौन,
वो,
बैंगनी।

माँ, बाबा, घर, घोड़े, तितली,
दो गज़ ज़मी,
सूखा रक्त, सपाट-सन्न, सफेद में लिपटी
सोती
वो,
बैंगनी।

मैं, तुम, क्रोध, आज, सब लाल,
मैं, तुम, याचना, ये दिन, सब स्याह,
मैं, तुम, कल, फिर से, वही  घिसा पिटा सा रंग, वही सवाल,
नहीं बदेलगा तो सिर्फ़,
वो,
बैंगनी।

Sunday, 8 April 2018

मेरे चंद दोस्त




मेरे चंद दोस्त

खट्टे मीठे, गोल मटोल, चटपटे अनारदाने जैसे दोस्त
आड़े तिरछे, मुड़े तुड़े, रस्सी की मजबूत अकड़न जैसे सयाने मेरे दोस्त
कभी इधर कभी उधर, मूँगफली के छिलकों जैसे हल्के मगर सेहतमंद दोस्त
और कभी स्याह रात के सिपाही जैसे सजग, जुगनू मेरे दोस्त
कभी फकीर का कशकोल देखा है तुमने?
जो मांगो वो मिले, जो ना मांगो वो ज़्यादा, ऐसे धनी हैं, मेरे गरीब दोस्त,

एक दोस्त है रायचंद
हर बात पे अपनी राय रखता है,
कितना भी चुप करा लो, बकबक करते नहीं थकता है
कल exam है? अमां, किताब से बस पाँच सवाल लगा लो, वहीं से पूछा जाएगा
Laptop खराब पड़ा है? फिक्र क्यों है भाई, किराए का आ जाएगा
Girlfriend नाराज़ है? Roses और Chocolates भेजो, फिर नहीं सताएगी
Dad ने bike वापस ले ली? थोड़ा सब्र करो, Mom नयी दिलाएगी
आल-तू जलाल-तू, हर राय है फालतू,
जो बाल बाल बच जाता मैं, अपनी राय से अब मुझे मुसीबत में डाल तू,
पर करें भी तो क्या, दोस्त जो है तू मेरा!

एक दोस्त है प्रेमचंद
रग-रग में उसके इत्र है, बस महिलाएं उसकी मित्र है
करता खतों में बातें है, chatting dating की रातें हैं
कुछ पढ़ भी लो, दोस्त? इश्क़ से बड़ा कोई school नहीं
कुछ काम वाम सीख लो? मुश्क से बेहतर कोई teacher नहीं
बर्बाद हो जाओगे? ये आग का दरिया है बस डूब के जाना है
होश में आओ, यार! अब ज़िंदगी क्या है, बस रूठना मनाना, उसकी यादों में खो जाना है
उफ़्फ़! करें भी तो क्या, जी दोस्त जो है वो मेरा!


फिर एक दोस्त है ज्ञानचंद
किताबों की दुनिया में रहता है, बीस की पिद्दी सी उम्र और बातें अस्सी की करता है
चलता घूमता encyclopaedia सा, गोया ज्ञान ही बांटता फिरता है
आकछूँ, सर्दी-खांसी-नाक भी बंद!! C’mon dude, its bronchitis of upper respiratory system,
Wow, गोलगप्पे! Stop! भारत के 89% लोग नॉन-communicable disease के शिकार हैं,
अहा बारिश की पहली बूंदे! Season of retreating monsoon from the West Coast of India,
तुम्हारा सर फोड़ डालूँ क्या? Dare you! IPC section 307, criminal prosecution for attempt to murder
Seriously? अपना फोड़ डालूँ क्या? Suicide क्राइम है, डिप्रेशन का साइन है, इसलिए सोचो भी मत!
हे ईश्वर,  करें भी तो क्या, दोस्त जो है वो मेरा!


एक और दोस्त है, रूपचन्द
Parties की वो जान है, हम कुरूप दोस्तों के बीच की शान है
Stylish कपड़ों की चमक, और playboy perfume की सख्त गमक,
जूते कपड़े gadgets, hairless chest, सब उसकी आन और बान है
कॉलेज जाने में लेट हो रहा है तो क्या? बस, ज़रा बाल काढ़ लूँ
Allen Solly, Van Huesan, Tommy Hilfiger, अपना wardrobe तो संवार लूँ
भाई के जैसा ‘being human’ bracelet है और Bieber जैसे बाल
Bi-monthly facial regime, daily gym और प्रोटीन शेक का है कमाल
कहीं आना हो, जाना हो, ले दे के वही एक सवाल? ”यार, दिख कैसा रहा हूँ मैं?
थोड़ा silly थोड़ा dilly है, पर करें भी तो क्या, दोस्त जो है वो मेरा!


एक और मज़ेदार दोस्त है, पाकचंद
खान पान का शौकीन है, जो वज़न घटाने को कह दो तो पाकचंद की तौहीन है
जब हम लेते है एक pizza, वो लेता है चार
जब हम लें एक scoop icecream, वो लेता बार बार
चाहे माँ के लड्डू हों या हों restaurant में dine
Beer, malt, whiskey हो, या हो chilled wine
कुछ ऐसा नहीं जो उसे भाता न हों, वो उपजा भी नहीं जो वो खाता ना हो
हमारे टिफ़िन बॉक्स का शिकारी है, Food Fest का सबसे चुस्त खिलाड़ी है,
गोल-मटोल बेडॉल है, पर करें भी तो क्या, दोस्त जो है वो मेरा!


एक दोस्त है लेखचंद
हर वक़्त कुछ खोया रहता है, ख्वाबों पे सोया करता है
हर रात एक सुरमाया चुनता है, हर दिन एक कहानी बुनता है
कविताओ में बसती उसकी जान है, छंदो में कैद एक टुकड़ा आसमान है
शब्दों का माया जाल है, किताबो पर वो निहाल है
जो टूट गए वो नाज़ुक शीशे से ख्वाब, तो रक्त पोथी लिख जाएगा
जो छूट गए कलम के स्याही के छाप, तो अंतर्द्वंद की यलगार गाथा सुनाएगा
कुछ सनकी कुछ अड़ियल है, पर करें भी तो क्या, दोस्त जो है वो मेरा!


ऐसे ही कुछ सिरफिरे से चंद और है,
रामचंद, गोपीचन्द।
सोमवार-शुक्रवार व्रत रखते हैं, मंगल-बृहस्पति-शनि को मांस नहीं खाते, बुध-रवी को सोमरस का अमूमन पान करते हैं, मेरे ईश्वर-भक्त दोस्त....
फूलचंद, गुलाबचंद।
बस नाम के ही पुष्प जैसे, ना ही रसिक, ना ही सुगंधित, गालियों की दुकान है, वो मेरे कोमल दोस्त....
रागचंद, सुरचंद।
जो गीत सुनाये तो शीशा चटक जाए, जो गुनगुनाए तो गागर फूट जाए, गले में bullet bike के इंजिन से सुरीले है, मेरे संगीतज्ञ दोस्त....

खैर,
राह चलते चलते इनके साथ,
जब हालत के थपेड़ों से लड़ कर ठिठक जाता हूँ मैं,
तो इन चंदों में से कुछ चंद ना जाने कब मेरे बगल आ खड़े हो जाते हैं,
मेरे दुखते हुए मन को अपनी यारी के पंख से कुछ ऐसे सहलाते हैं,
खाना पीना भूलकर, सजना संवारना छोडकर, रंगीन रातों, किस्से कहानियों से मुंह मोड़कर
मेरे कांधे पे हाथ रख, चुपचाप ठहर जातें हैं,
कोई खून देता है, कोई वक़्त,
कोई मन सौंपता है, कोई प्रेम
ऐसे ही उनका हाथ थामे हुए, मेरे दिन दर दिन गुजरते हैं,
मेरे पागलपन में कुछ अपना रंग घोलते, हम संग-संग कड़ी दर कड़ी खोलते हैं
जैसे भी हैं, मेरे अपने है, मुझमे खुद को देखते हैं,
कोई उन्हे कैसा भी समझे, मेरे बचपन की रूह मे वो पलते हैं
चंद सी मुलाक़ातों में, चंद सी बातों मैं, वो चंद से चंद,
क्या करूँ मैं उनका? दोस्त जो हैं वो मेरे।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...